Hindi NewsJharkhand NewsSaraikela NewsMajor Fraud at Kolhan University s Tata College Over 1 5 Crore Misappropriated

टाटा कॉलेज में पहले भी हो चुका है 3 लाख का गबन

कोल्हान विश्वविद्यालय के टाटा कॉलेज में 1.59 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। छात्र संघ ने सरकार से जांच की मांग की है। पहले भी कॉलेज में लाखों का गबन हुआ है, अब यह करोड़ों में पहुँच...

Newswrap हिन्दुस्तान, सराईकेलाThu, 20 Feb 2025 04:57 PM
share Share
Follow Us on
टाटा कॉलेज में पहले भी हो चुका है 3 लाख का गबन

सरायकेला। कोल्हान विश्वविद्यालय के टाटा कॉलेज में पहले भी पैसों का गबन हो चुका है। टाटा कॉलेज की तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य कस्तूरी बोइपाई ने 27 नवंबर 2014 को मुफस्सिल थाने में 3 लाख 2 हजार 9 सौ 96 रुपये गबन करने का मामला दर्ज कराया गया था। दर्ज मामले में बताया गया था कि मंझारी के फटाटांगर टोला जोड़ाडीह निवासी अमर सिंह भूमिज अनुबंध पर टाटा कॉलेज में नौकरी कर रहा था। वर्ष 2010 से 2014 तक छात्रों से ली गई फीस राशि को बैंक में जमा नहीं किया गया था। मामला 27 नवंबर 2014 को चाईबासा के मुफस्सिल थाने में दर्ज कराया गया था। जब रांची की ऑडिट टीम ने टाटा कॉलेज में ऑडिट की तो पता चला कि अमर सिंह भूमिज ने करीब 3,02,996 रुपये बैंक में जमा नहीं किए। इसके बाद अमर सिंह भूमिज को पैसा जमा करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया। इसके बावजूद भी वह रकम जमा नहीं कर सका। इसके बाद मामला दर्ज कराया गया। विश्वविद्यालय के सबसे बड़ा कॉलेज में टाटा कॉलेज आता है, जहां से प्रत्येक साल 5 से 6 हजार विद्यार्थी डिग्री की पढ़ाई कर निकलते हैं।

टाटा कॉलेज में 1.59 करोड़ के फर्जीवाड़ा पर विश्वविद्यालय प्रशासन मौन : छात्र संघ

कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्र नेता सुबोध महाकुड़ व पीपुन बारीक ने कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित टाटा कॉलेज में घोटाला जांच का विषय है। इसपर सरकार को संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई करनी चाहिए। पहले भी कॉलेज में लाखों की हेराफेरी हो चुकी है, अब यह करोड़ों में पहुंच गई। उच्च शिक्षा विभाग शिक्षा मंत्रालय द्वारा गरीब परिवार के मेधावी छात्रों के उच्च अध्ययन के विकास हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। उस राशि को अवैध रूप से कंपनियों को ट्रांसफर करना चिंताजनक है। राशि की निकासी 4 फरवरी को हुई है और 12 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन कंपनियों का विश्वविद्यालय से क्या संबंध है, विश्वविद्यालय को किन सामग्री की आपूर्ति की गई, इसकी जांच कर कोल्हान विश्वविद्यालय को कार्रवाई करनी चाहिए। छात्र संघ ने घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें