Hindi NewsJharkhand NewsSaraikela NewsMajor Drug Bust 578 kg Illegal Opium Seized in Saraykela Youth Arrested

कुचाई के तरम्बा से 578 किलो अवैध डोडा के साथ एक युवक गिरफ्तार

सरायकेला में एसपी के नेतृत्व में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, दलभंगा ओपी क्षेत्र के तरम्बा गांव से 578 किलो प्रतिबंधित डोडा बरामद किया गया। पुलिस ने प्रधान मुंडा नाम के युवक...

Newswrap हिन्दुस्तान, सराईकेलाThu, 6 March 2025 03:33 PM
share Share
Follow Us on
कुचाई के तरम्बा से 578 किलो अवैध डोडा के साथ एक युवक गिरफ्तार

सरायकेला: जिला के एसपी द्वारा अवैध अफीम की खेती और नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को एसपी को मिले गुप्त सूचना पर गठित एसआईटी ने कुचाई थाना अंतर्गत दलभंगा ओपी क्षेत्र के तरम्बा गांव से 578 किलो प्रतिबंधित अवैध डोडा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसका नाम प्रधान मुंडा बताया जा रहा है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसकी जानकारी गुरुवार को एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने कुचाई थाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध निरंतर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि तरम्बा गांव एक घर में भारी पैमाने पर प्रतिबंधित डोडा का भंडारण किया गया है। इसके बाद उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें उनके साथ कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, दलभंगा ओपी में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के अलावे कुचाई व दलभंगा में तैनात सैट व सशस्त्र बल शामिल थे। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अवैध अफीम की खेती और इससे होने वाले नुकसान से बचने की अपील की है

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें