Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़सराईकेलाJharkhand Water Sahiyas Demand Minimum Wage of 18 000 Ongoing Protest in Ranchi

रांची में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में शामिल हुए जिले के जल सहिया

झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ के आह्वान पर, 28 अगस्त से रांची में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। सैकड़ों जल सहिया अपनी मांगों के समर्थन में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें...

Newswrap हिन्दुस्तान, सराईकेलाWed, 4 Sep 2024 08:48 AM
share Share

सरायकेला: झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ के आह्वान पर न्यूनतम मानदेय 18 हजार रुपया लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर 28 अगस्त से राजभवन रांची में जल सहिया द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। बुधवार को सरायकेला खरसावां जिले के सैकड़ो जल सहिया रांची पहुंचकर धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान जल सहियाओं ने अपने मांगो के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। सहियाओं ने कहा हमारी मांगो के पूरी होने तक यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। आज के धरना प्रदर्शन में जल सहिया संघ के राजनगर प्रखंड अध्यक्ष संजू महतो,पूर्व प्रमुख सह संरक्षक बिशु हेंब्रम,तारुबाला महतो,अनिता प्रधान,सकरो टुडू, सुमित्रा मार्डी,श्रीलता कुंभकार, लक्ष्मी महतो,बसंती सोरेन,सांखो टुडू,फूलकुमारी महतो,संजीता पति,सीमा मार्डी,बसंती मुर्मू,रीता प्रधान, सुचित्रा महतो,रीता रानी प्रधान, अधुरी महतो,नानी सोरेन, समीना जारिका,जपीला मुर्मू, सुजाता प्रधान,रायमुनी गोराई,सरस्वती मुर्मू,सोनिया मुर्मू,तिलोता महतो,सोलमा हांसदा,बालेमा बरदा व करथु मार्डी समेत अन्य उपस्थित हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें