Hindi NewsJharkhand NewsSaraikela NewsJharkhand Mukti Morcha Membership Campaign in Saraykela Hundreds Join Under Shambhu Acharya s Leadership

झारखंड व झारखंडियों का विकास झामुमो ही कर सकती है: मोहंती

सरायकेला नगर के हाट टोला में झामुमो के नगर संयोजक शंभू आचार्य के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान सैकड़ों महिला-पुरुषों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। झामुमो के जिला संयोजक भोला मोहंती...

Newswrap हिन्दुस्तान, सराईकेलाFri, 28 Feb 2025 03:10 PM
share Share
Follow Us on
झारखंड व झारखंडियों का विकास झामुमो ही कर सकती है: मोहंती

सरायकेला नगर के हाट टोला में झामुमो के नगर संयोजक मंडली प्रमुख शंभू आचार्य के नेतृत्व में शुक्रवार को सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान सैकड़ों महिला पुरुषों ने झामुमो के नीति सिद्धान्तों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित झामुमो के जिला संयोजक मंडली सदस्य सह नगर प्रभारी भोला मोहंती ने कहा कि हर समाज वर्ग का अलग अलग भाषा संस्कृति व परम्परा होता है और समाज के बिना आदमी अकेला हो जाता है। वैसे ही झामुमो संगठन के बिना झारखंडियों का विकास नहीं हो सकता है। झामुमो ही हर समाज हर वर्ग का ख्याल रखती है इसलिए राज्य की जनता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काम से प्रभावित होकर पुनः राज्य की बागडोर झामुमो के हाथों में सौंपा है। नगर प्रमुख शंभू आचार्य ने कहा कि सरकार के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है इसलिए आज सैकड़ों महिला पुरुष ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। यह अभियान आगे भी डोर टू डोर चला कर पार्टी संगठन को मजबूत किया जाएगा। मौके पर केदार अग्रवाल,गोविंद डोगरा,तपन कामिला,उमेश भोल,किशोर पटनायक,शहजाद आलम,पंकज साहू,जगबंधु आचार्य,बबलू कुमार,गौतम नायक,मिलन सिंह,सुमन सागर पति उर्फ चिकी,मलय आचार्य,महेश पड़ीहारी,हेमंत सिंह,कुणाल साहू,रोहित कुमार,आर्या पति,अनिरुद्ध प्रामाणिक,मनोज कुमार सिंह,मंटू आचार्य,सूरज कुमार दास,सुनील जमुदा,दानिश हुसैन,नदीम अली,मुची साथूआ,बीजू मोदक,आशीष सरदार,लखन मुंडरी,रितेश कुमार आचार्य,अर्जुन मोदक व तीले नायक सहित अन्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें