Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsViolent Clash in Sahibganj Four Injured in Old Feud

पुरानी रंजिश में मारपीट, महिला समेत चार घायल

साहिबगंज के महादेवगंज गोड़ीटोला में पुराने रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजTue, 4 March 2025 04:36 PM
share Share
Follow Us on
पुरानी रंजिश में मारपीट, महिला समेत चार घायल

साहिबगंज। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवगंज गोड़ीटोला में सोमवार की रात पुराने रंजिश में दो पक्षो में जमकर मारपीट में महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल में डोमन सिंह (65) हरी राम सिंह( 25) भारती देवी (21) नंदलाल सिंह (60)है इधर घायल नंदलाल सिंह ने बताया कि वे लोग रात घर पर सोया था। इस दौरान गांव के ही आनंद,सिंह, गंगा सिंह सनोज सिंह,बोधा सिंह के द्वारा हथियार व रॉड के साथ मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया गया है। घायल ने हथियार के बट से भी मारने का आरोप लगाया है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें