Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsSerious Injury in Child Dispute Woman Attacked in Sahibganj

दो पक्ष में मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल

साहिबगंज के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हुई। इस घटना में एक महिला, अजीदा खातून (36), गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजMon, 24 Feb 2025 02:47 PM
share Share
Follow Us on
दो पक्ष में मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल

साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के मदनशाही में सोमवार को बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट में एक पक्ष की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। परिजनों ने घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल महिला महिला बड़ा मदनशाही के अमुद्दीन अंसारी की पत्नी अजीदा खातून(36) है। घायल महिला ने अपने गोतिया के जियाउल, रहीस, राहुल, साहुल आदि मारपीट करने का आरोप लगाई है। महिला ने बताया कि बच्चों के विवाद को लेकर जियाउल समेत अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें