प्राचार्य के प्रयास से गबन हुए 6,49,695 रुपए रिकवरी
पतना के बीएसके कॉलेज के प्राचार्य डॉ बसंत कुमार गुप्ता ने 6 लाख, 49 हजार, 695 रुपए की गबन राशि की रिकवरी की। यह राशि पहले प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार सिंह के समय से गबन में थी। डॉ गुप्ता ने लगातार बैंक...

पतना। सीएसपी की ओर से कथित रूप से गबन किए गए 6 लाख, 49 हजार 695 रुपए बीएसके कॉलेज के प्राचार्य डॉ बसंत कुमार गुप्ता के प्रयास से पांच मई को रिकवरी हुआ। जानकारी के अनुसार तत्कालीन प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार सिंह के समय ही इस राशि के रिकवरी का प्रयास चल रहा था। इधर प्राचार्य डॉ बसंत कुमार गुप्ता 28 फरवरी 2023 को आने के बाद से लगातार इंडियन बैंक के ब्रांच मैनेजर को लगातार चिट्ठी लिखते रहे। उन्होंने 2023 में 17 अप्रैल, 9 मई व 26 अगस्त को चिट्ठी लिखकर पैसे को रिकवरी की मांग की थी। इधर,पांच मई को इंडियन बैंक के मैनेजर ने प्राचार्य के लगातार चिट्ठी के अलोक में कार्रवाई करते हुए सीएसपी ने गबन पैसे को रिकवरी कराया गया।
प्राचार्य डॉ गुप्ता ने गबन पैसे को रिकवरी के लिए बैंक मैनेजर को धन्यवाद दिया। बताया जाता है कि सीएसपी संचालक ने चालान के माध्यम से ऑफलाइन पैसे लेकर बैंक को जमा नहीं करते थे। इसका खुलासा तब हुआ जब कॉलेज कर्मियों ने आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स का एक जुलाई 2022 से 23 दिसम्बर 2023 का बैंक चालान, वोकेशनल कोर्स का 6 फरवरी से 18 अप्रैल 2023 व आईटी का 31 जुलाई 2019 से 31 मार्च 2023 तक का बैंक चालान व बैंक स्टेटमेंट मिलाया गया। इसबीच प्राचार्य डॉ बसंत कुमार गुप्ता ने बताया कि अब कॉलेज में ऑफलाइन चालान को पूरी तरह बंद कर ऑनलाइन के माध्यम से शुल्क जमा लिया जा रहा है। शुल्क जमा करने के लिए कॉलेज के सूचना पट पर क्यूआर कोड व बैंक अकाउंट नं आईएफएससी कोड सहित चिपका दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।