Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsRamadan Preparations Begin as March 1 Approaches for Muslim Community

खुशी: आज दिख सकता है माह-ए-रमजान का चांद

साहिबगंज में मुस्लिम समुदाय ने माह-ए-रमजान की तैयारी शुरू कर दी है। चांद दिखने पर रोजे की तारीख तय होगी। लोग सफाई, खरीदारी और नमाज की तैयारी कर रहे हैं। मौलाना ने रमजान के महत्व पर जोर दिया और कहा कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजFri, 28 Feb 2025 12:32 AM
share Share
Follow Us on
खुशी: आज दिख सकता है माह-ए-रमजान का चांद

साहिबगंज। मुस्लिम समुदाय का पाक, इबादत व परहेजगार का महीना माह-ए-रमजान एक मार्च से शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि यह बात चांद दिखने पर निर्भर है। मौलाना के अनुसार अगर 29 का चांद हुआ तो 28 फरवरी को देखा जाएगा। उस हिसाब से एक मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा। अन्यथा दो मार्च को पहला रोजा होगा। माह-ए-रमजान को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग कई दिनों से तैयारी में जुटे हैं। लोग घरों की साफ-सफाई से लेकर कई तैयारी कर चुके है। माह-ए-रमजान को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल देखी जा रही है। फल दुकानें अभी से सज गई हैं। लोग इफ्तार व सेहरी के सामानों की खरीदारी में लगे हंै। शहर के सभी मस्जिदों में साफ-सफाई व लाइट आदि की मरम्मती की जा रही है। नमाज व तरावीह की विशेष नमाज को लेकर व्यवस्था की गई है।

एहतराम के साथ करें स्वागत

माह-ए- रमजान को लेकर मौलाना ने लोगों को खास नसीहत देते हुए कहा कि एहतराम के साथ माह-ए-रमजान का इस्तेकबाल(स्वागत)करें। माह-ए-रमजान अफजल महीना है। मुसलमान रोजा कसरत के साथ रखें।

इन बातों पर रखें खास ख्याल:

-बुराईयों से परहेज करें

-पांबदी के साथ पांच वक्त की नमाज पढ़े।

-किसी की गीबत (शिकायत) न करे।

-माह-ए-रमजान अल्लाह का महीना है। इसी माह में कुरआन नाजिल हुआ है।

माह-ए-रमजान के महीना अल्लाह का महीना है। रमजान के रोजा फर्ज है। इसमें एक फर्ज नमाज में 70 गुना अधिक सवाब(पुण्य) मिलता है। तरावीह की नमाज की भी काफी अहमियत है। रमजान में हर नेकी का बदला अल्लाह खुद देता है। हर सेहतमंद पर रोजा फर्ज है।

हाफिज मो. अबरार हुसैन

पेशइमाम, कुलीपाड़ा मस्जिद

माह-ए-रमजान का महीना अफजल महीना है। इसकी खुशी है। मुसलमानों को एहतराम के साथ रोजा रखना है। इसमें ज्यादा से ज्यादा इबादत करें। माह-ए-रमजान का रोजा फ़र्ज़ है। अल्लाह ने इसमे तीन अशरा अता किया है। इसमें सदका, फितरा व जकाअत भी शामिल है।

हाफिज अब्दुल बारी

पेशइमाम, हबीबपुर मस्जिद

दूसरे कामों के साथ रोजा रख नमाज-तरावीह पढें़गे युवा

साहिबगंज। माह-ए-रमजान को लेकर खासकर युवाओं में खुशी है। युवा माह-ए-रमजान को लेकर तरावीह की विशेष नमाज पढ़ने को लेकर योजना बना ली है। शहर के कई युवाओं ने बताया कि रमजान में दैनिक कामकाज के साथ रोजा-नमाज के साथ तरावीह भी पढ़ना है। इसलिए समय की थोड़ी किल्लत होगी। पर उसे मैनेज कर लिया जाएगा। कुछ युवाओं ने 10 दिनों के तरावीह की विशेष नमाज पढ़ने की बात कही है।

क्या कहते है युवा:

हबीबपुर के सादिक अमीन ने बताया कि माह-ए-रमजान को लेकर खुशी है। हर साल की तरह इस साल भी पूरी पाबंदी के साथ सभी रोजा व नमाज-कुरआन पढा जाएगा। हालांकि दिनचर्या में थोड़ा बदलाव होगा।

एकरा कॉलोनी के मो. शाहरुख अंसारी माह-ए-रमजान को लेकर कहा कि माह-ए-रमजान के रोजा वे काफी समय से रखते आ रहा है। इस महीना में काफी रौनक है। अल्लाह इस माह का रोजा फर्ज किया है। इस साल भी पूरा रोजा रखेंगे।

मजहरटोला के नवाजिश आलम ने बताया कि माह-ए-रमजान को लेकर काफी उत्साहित है। इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। रोजे के साथ तरावीह की विशेष नमाज भी पढ़ेंगे।

कुलीपाड़ा के अफसर अली ने बताया कि माह-ए-रमजान को लेकर बड़ी खुशी है। लगभग तैयारी मुकम्मल कर ली गई है। इस साल भी पूरे एहतेमाम के साथ रोजा रखा जाएगा। पाबंदी के साथ नमाज अदा की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें