Ram Navami Festival and Shat Chandi Mahayagya to Begin in Patna आज से पांच दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू, Sahibganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsRam Navami Festival and Shat Chandi Mahayagya to Begin in Patna

आज से पांच दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू

पतना के बिन्दुधाम में रामनवमी महोत्सव और पांच दिवसीय शतचंडी महायज्ञ बुधवार से शुरू होगा। प्रमुख आचार्य बनारस से आएंगे और यज्ञ में 17 ब्राह्मण शामिल होंगे। मेला मैदान में झुला, ब्रेक डांस और विभिन्न...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजWed, 2 April 2025 01:05 AM
share Share
Follow Us on
आज से पांच दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू

पतना। प्रखंड के बिन्दुधाम में लगने वाला रामनवमी महोत्सव सह मेला बुधवार से शुरू होगा। मौके पर पांच दिवसीय शतचंडी महायज्ञ होगा। शतचंडी महायज्ञ में प्रमुख आचार्य के रूप में बनारस से आचार्य संतेश्वर मिश्रा, ब्रह्मा परमानंद तिवारी ,आचार्य सत्येंद्र पांडे, आचार्य बिमल पांडे सहित विभिन्न जगहों के करीब 17 ब्राह्मण शामिल होंगे। शतचंडी महायज्ञ पंचांग पूजन, अग्निस्थापन, पंचांग पूजन के साथ शतचंडी महायज्ञ शुरू होगा। इस क्रम में पंचमी से नवमी तक संध्या महाआरती व कन्या पूजन होगा। उधर, रामनवमी पर मेला मैदान में झुला, ब्रेक डांस, झुक झुक ट्रेक, हरेक माल, लोहा, पत्थर समानों का दुकानें सजने लगी है। पूजा व मेला को सफल आयोजन के लिए मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्तिनाथ अमन, सचिव दिनेश कर्मकार, नीलकंठ साह, जितेन्द्र यादव, बपन साव मेला कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष विशाल दास, जय सोरेन, जोन टुडू, गणेश टुडू आदि जुटे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।