अज्ञात महिला के शव की हुई पहचान,नहीं सुलझी गुत्थी
साहिबगंज के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का खून से लतपथ शव बरामद हुआ है। मृतका की पहचान उसके पुत्र कारू डोम ने की। महिला की हत्या की जांच जारी है और पुलिस तकनीकी मदद ले रही है। मृतका...

साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के अंजुमननगर से आगे बेतौना के पास झाड़ी से बरामद खून से लतपथ अज्ञात महिला के शव की पहचान हो गई है। बीते 27 फरवरी की शाम को पुलिस ने सूचना पर शव को बरामद किया था। शव की पहचान मृतका की तस्वीर व कपड़े को देखकर पुत्र कारू डोम ने किया। हालांकि अबतक हत्या की गुत्थी नहीं सुलझी है। जिरवाबाड़ी थाना में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस जांच मे जुटी है। पुलिस के मुताबिक मृतका मौसमत रासो देवी पीरपैंती के बकिया दियारा की रहने वाली थी। मृतक की गोतनी रीना देवी ने बताया है कि रासो देवी(50) के पति की पहले ही मौत हो चुकी थी। वर्तमान में रासो देवी शहर के रेलवे साउथ कॉलोनी (नाच घर के पास) अपने पांच पुत्र के साथ रहती थी। दिनभर प्लास्टिक का बोतल बिन कर गुजर बसर करती थी। वो शराब पीने की आदि थी।
घटना के दिन यानी 27 फरवरी को रासो देवी के साथ गोतनी व साहिबगंज हाट में दोपहर तक थी। फिर गोतनी वापस पीरपैंती लौट गई। सोमवार को जब लौटी तो रासो देवी की खोजबीन की। कुछ पता नहीं चला। बीते शुक्रवार को मोबाइल में फोटो देखकर जिरवाबाड़ी थाना आकर वहां रखे कपड़े से शव की पहचान किया गया। इधर, सदर पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने बताया कि मृतका के परिजन ने शव की पहचान की है। महिला की हत्या किसने की है, फिलहाल अनुसंधान जारी है।
फोटो 109, जिरवाबाड़ी थाना में बैठे मृतका के परिजन।
पूर्व में भी रासो देवी को मारने की हुई थी कोशिश
साहिबगंज। मृतका की गोतनी रीना देवी ने बताया कि अगस्त 2024 में भी इस महिला को घायल घर रेल के पटरी पर रख दिया था। किसी ने देखा तो उठाकर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि कहीं पुरानी घटना का तार इस घटना से तो नहीं जुड़ा है। पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए तकनीकी मदद ले रही है। पुलिस को अबतक शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिला है। कांड के अनुसंधानकर्ता बंटी कुमार यादव ने बताया कि जल्द ही हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।