Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsMurder Arrest Sandeep Hansda and Father Charged in Wife s Death in Patna

विवाहिता की हत्या के मामले में दो को भेजा जेल

पतना में रांगा थाना पुलिस ने संदीप हांसदा और उसके पिता जीवन हांसदा को उनकी पत्नी बीना मुर्मू की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। बीना का शव 5 अप्रैल को संदिग्ध स्थिति में बरामद हुआ था। मृतका के...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजTue, 8 April 2025 02:04 AM
share Share
Follow Us on
विवाहिता की हत्या के मामले में दो को भेजा जेल

पतना। रांगा थाना पुलिस ने छोटा रांगा के संदीप हांसदा व पिता जीवन हांसदा को घर से गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी अखिलेश यादव ने बताया कि संदीप मुर्मू व पिता जीवन हांसदा पर संदीप की पत्नी की हत्या का आरोप है। उन्होंने बताया कि बीते 5 अप्रैल को संदीप हांसदा के घर से उनकी पत्नी बीना मुर्मू (20) का शव को संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ था। मृतक के पिता तेजनारायण मुर्मू ने रांगा थाना पुलिस से लिखित शिकायत कर दामाद व उसके पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के गाले पर रस्सी का दाग मिला था। इधर, गांव में जितनी मुंह उतनी बातें सुनी जा रही है। पुलिस को फिलहाल शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें