Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsMainya Scheme Beneficiaries to Receive Three Months Payment Before Holi

लाभुकों के खाते में जाएगी तीन महीने की मंईयां योजना की राशि

साहिबगंज में मंईयां योजना के 1,50,668 लाभुकों को होली से पहले एकमुश्त तीन महीने की राशि दी जाएगी। 105 करोड़ 42 लाख 850 रुपये का विपत्र पारित किया गया है। जनवरी, फरवरी और मार्च की राशि 7500 रुपये...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजSat, 8 March 2025 07:49 AM
share Share
Follow Us on
लाभुकों के खाते में जाएगी तीन महीने की मंईयां योजना की राशि

साहिबगंज। मंईयां योजना के लाभुकों को होली से पहले एक मुश्त तीन महीने की राशि देने की कवायद जिला में चल रही है। जिला में वर्तमान में मंईयां योजना के 1,50,668 लाभुक हैं। जानकारी के मुताबिक मंईया योजना के लाभुकों के लिए जिला सामाजिक कोषांग से 105 करोड़ 42 लाख 850 रुपये का विपत्र कोषागार से पारित करवा लिया गया। आगे संबंधित बैंक के माध्यम से राशि लाभुकों के खाते में भेज दी जाएगी। इससे पहले दिसम्बर महीने तक की राशि लाभुकों को मिल चुकी है। अब जनवरी,फरवरी व मार्च महीने की राशि एक मुश्त लाभुकों के खाते में भेजी जाएगी। इसबीच एक पदाधिकारी ने इस संवाददाता को बताया कि मंईयां योजना के लाभुकों को होली से पहले तीन महीने की राशि एक मुश्त यानी 7500 रुपए उनके बैंक खाते में होली से पहले भेज दी जीएगी। इसके लिए जिलास्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सिर्फ विभागीय आदेश मिलने का इंतजार किया जा रहा है। आदेश मिलते ही राशि ट्रांसफर करने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें