Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsLibrary Management Meeting Held to Initiate Regular Operations in Borio

पुस्तकालय संचालन समिति की बैठक

बोरियो में प्रखंड पुस्तकालय के नियमित संचालन हेतु बैठक हुई, जिसमें बीडीओ नागेश्वर साव ने बताया कि पुस्तकालय का उद्घाटन 24 मार्च को होगा। उद्घाटन के दौरान छात्र-छात्राओं का निबंधन निःशुल्क किया जाएगा।...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजSat, 22 March 2025 04:55 PM
share Share
Follow Us on
पुस्तकालय संचालन समिति की बैठक

बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड पुस्तकालय का नियमित संचालन प्रारंभ करने हेतु आज शनिवार को प्रखंड कार्यालय बोरियो में प्रखंडस्तरीय पुस्तकालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ नागेश्वर साव ने की। बीडीओ ने बताया कि प्रखंड पुस्तकालय का उद्घाटन जनप्रतिनिधि के उपस्थिति में 24 मार्च को पुर्वाहन 11.00 बजे किया जाएगा। इस उद्घाटन सत्र के दौरान पुस्तकालय से लाभान्वित होनेवाले सभी इच्छुक छात्र-छात्राओं का निबंधन निःशुल्क किया जाएगाI पुस्तकालय के नियमित एवं सफल संचालन हेतु एक योग्य लाइब्रेरियन का चयन किया जाएगा। पुस्तकालय का खुलने का निर्धारित समय अपराह्न 03:00 बजे से सायं 07:00 बजे तक होगा। बीडीओ ने प्रखंड पुस्तकालय को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए बोरियो प्रखंड के प्रबुद्धजनों से सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सबों से पुस्तक दान करने एवं आर्थिक सहयोग करने की अपील की। बैठक में सीओ पवन कुमार, शिबू सोरेन इंटर कॉलेज के प्राचार्य प्रो.कुलेश ठाकुर, शिक्षक हरिश्चन्द्र साह, बमबम कुमार, संतोष कुमार, समाजसेवी रिजवान अंसारी आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें