Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़साहिबगंजFatal Bike Collision in Barharwa One Dead Another Injured

दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, एक की स्थिति गंभीर

बरहड़वा में मुनिया होटल के पास बाइक की टक्कर में 34 वर्षीय मुख्तार शेख की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह फरक्का से बरहरवा जा रहा था, जब उसकी बाइक को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। एक अन्य घायल का...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजWed, 18 Sep 2024 11:50 AM
share Share

बरहड़वा, प्रतिनिधि। बरहड़वा-फरक्का मुख्य पथ पर मुनिया होटल के पास मंगलवार को दो बाइक की टक्कर में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक अन्य घायल युवक का इलाज पश्चिम बंगाल के किसी नर्सिंग होम में चल रहा है। जानकारी के अनुसार बरहड़वा थाना क्षेत्र के पुरुलिया डांगा के मुख्तार शेख (34)अपनी बाइक से फरक्का से बरहरवा की ओर आ रहा था। इसी दौरान बरहड़वा की ओर से तेज रफ्तार जा रही बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। इससे मुख्तार शेख गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल मुख्तार शेख को बरहड़वा सीएचसी लाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पंकज कर्मकार व डॉ सरिता टुडू ने प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया। हालांकि अस्पताल से निकलने के क्रम में ही उसे दम तोड़ दिया। वही दूसरे घायल का इलाज पश्चिम बंगाल में चल रहा है। इसबीच बरहड़वा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह के निर्देश पर थाना एसआई अमित कश्यप एवं एएसआई सिदाम रविदास मौके पर पहुंच मामले की छानबीन की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें