Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsDC Hemant Sati Reviews Birth and Death Registration in Sahibganj

जन्म-मृत्यु निबंधन कार्यों का रिकॉर्ड करें अपडेट

साहिबगंज में डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में जन्म-मृत्यु निबंधन एवं सांख्यिकी कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे निबंधन कार्यों में कोताही न बरतें और समयबद्ध...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजFri, 28 Feb 2025 12:31 AM
share Share
Follow Us on
जन्म-मृत्यु निबंधन कार्यों का रिकॉर्ड करें अपडेट

साहिबगंज। डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जन्म-मृत्यु निबंधन एवं सांख्यिकी कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को जन्म-मृत्यु निबंधन के कार्यों में कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिये। उन्होंने समयबद्ध तरीके से आंकड़ों का संकलन और निबंधन सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने सभी नगर निकायों को जन्म-मृत्यु निबंधन कार्यों में पारदर्शिता लाने और ससमय रिकॉर्ड अपडेट करने का निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत, सदर एसडीओ अंगार नाथ स्वर्णकार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अनिल कुमार,साहिबगंज नगर प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह , नगर प्रशासक (राजमहल)स्मिता कुमारी और नगर प्रशासक दीपक कुमार (बड़हरवा) मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें