Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsDC Hemant Sati Conducts Surprise Inspection of Government Offices in Sahibganj

कार्यालयों के निरीक्षण में मिली गड़बड़ी, डीसी ने लगाए फटकार

साहिबगंज में, डीसी हेमंत सती ने कई सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया और अनियमितताओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने श्रम विभाग, खाद्य निरीक्षक कार्यालय और सिविल सर्जन कार्यालय की कार्यप्रणाली का जायजा...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजFri, 28 Feb 2025 12:27 AM
share Share
Follow Us on
कार्यालयों के निरीक्षण में मिली गड़बड़ी, डीसी ने लगाए फटकार

साहिबगंज। डीसी हेमंत सती ने गुरुवार को जिला मुख्यालय के कई सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने श्रम विभाग, खाद्य निरीक्षक कार्यालय व सिविल सर्जन कार्यालय का गहन निरीक्षण कर कार्यप्रणाली का जायजा लिया।निरीक्षण में कई अनियमितता सामने आईं। इसपर डीसी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित पदाधिकारियों से शो कॉज पूछा। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि कार्यालयों में कार्यप्रणाली को सुधारना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अनियमितता बरतने वाले पदाधिकारियों व कर्मियों पर सख्त कार्रवाई होगी। डीसी हेमंत सती ने सबसे पहले श्रम विभाग कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रम विभाग से संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने श्रमिकों के पंजीकरण, योजनाओं के क्रियान्वयन और पंजी संधारण से संबंधित दस्तावेजों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ योग्य श्रमिकों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। डीसी ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में कोताही बरतने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। डीसी ने विशेष रूप से निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के तहत श्रमिकों के पंजीकरण और आवेदनों के निष्पादन की गति को तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पात्र श्रमिकों को समय पर योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए, ताकि उनका आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित हो सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें