Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsBJP Women s Morcha Meeting Discusses Upcoming Programs and Awareness Campaigns

भाजपा महिला मोर्चा का विशेष कैंप कल

साहिबगंज में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक जिला अध्यक्ष गरिमा साह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी के कार्यक्रमों पर चर्चा की गई और महिला सदस्यों को पार्टी से जोड़ने के लिए संपर्क अभियान चलाने का...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजSun, 9 March 2025 01:42 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा महिला मोर्चा का विशेष कैंप कल

साहिबगंज। भाजपा महिला मोर्चा की बैठक जिला अध्यक्ष गरिमा साह की अध्यक्षता में पोखरिया स्थित उनके आवास पर शनिवार को हुई। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करते संगठन महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा महिला सदस्य को पार्टी से जोड़ने के लिए संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। महिला दिवस को लेकर प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर एक कदम जीवन के बाद भी कार्यक्रम को लेकर जागरुकता कार्यक्रम 10 मार्च को करने का निर्णय लिया गया। 10 मार्च को एक कदम जीवन के बाद भी कार्यक्रम के तहत महिला मोर्चा कैंप लगा कर अंगदान-महादान के लिए पंजीयन कराया जायेगा। बैठक में मुख्य रूप से रूपम कुमारी, चंदा देवी, महेश्वरी देवी, काजल किरण गुप्ता, पूजा राय, नीलू कुमारी, प्रिया सिन्हा आदि उपस्थित थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें