केंद्रीय बजट व्याख्यान कार्यक्रम में चेम्बर पदाधिकारी शामिल
साहिबगंज में भाजपा द्वारा केंद्रीय बजट 2025 पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव और जिलाध्यक्ष उज्जवल मंडल उपस्थित थे। ईस्टर्न झारखंड चेंबर ऑफ...

साहिबगंज। भाजपा की ओर से केंद्रीय बजट 2025 व्याख्यान कार्यक्रम यहां शुक्रवार को किया गया। मौके पर भाजपा राष्ट्रीय किसान मोर्चा के मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव व जिलाध्यक्ष उज्जवल मंडल मौजूद थे। बजट व्याख्यान कार्यक्रम कार्यक्रम में ईस्टर्न झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, साहिबगंज के पदाधिकारियो को आमंत्रित किया गया । कार्यक्रम में चेंबर की ओर से अध्यक्ष राजेश अग्रवाल , संरक्षक सज्जन पोद्दार, नवीन भगत, आफताब आलम ने केंद्रीय बजट 2025 पर अपने विचार प्रकट किये। मौके पर चेम्बर के उपाध्यक्ष मोहित बेगराजका , कोषाध्यक्ष विवेक कुमार आदि शामिल हुए। फोटो 16, ईस्टर्न झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के जिलाध्यक्ष को स्वागत करते भाजपा नेतागण।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।