Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsArun Sah Murder Case Bimal Marandi Arrested by Borio Police

अरूण ह्त्याकांड में शामिल फरार आरोपी गिरफ्तार

बोरियो पुलिस ने अनाज व्यवसायी अरूण साह के ह्त्याकांड में शामिल आरोपी बिमल मरांडी को साहेबगंज न्यायालय के बाहर से गिरफ्तार किया। अरूण साह का 20 जून 2020 को अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। बिमल 2020 से फरार...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजSat, 26 April 2025 02:55 PM
share Share
Follow Us on
अरूण ह्त्याकांड में शामिल फरार आरोपी गिरफ्तार

बोरियो, प्रतिनिधि। अनाज व्यवसायी अरूण साह के ह्त्याकांड में शामिल आरोपी बिमल मरांडी(35) को बोरियो पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को साहेबगंज न्यायालय के बाहर से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी पंकज बर्मा के नेतृत्व में पुअनि पंकज सिंह एवं सशस्त्र पुलिस बल ने धर दबोचा। मालूम हो कि 20 जून 2020 को बोरियो के अनाज व्यवसायी अरूण साह का संथाल लिब्रेशन आर्मी के सदस्यों ने अपहरण कर हत्या कर दी थी। 30 लाख की फिरैती की मांग की थी। थाना प्रभारी पंकज बर्मा ने बताया कि गिरफ्तार बिमल मरांडी अरूण ह्त्याकांड में नामजद आरोपी था। थाना कांड संख्या-186/20 का आरोपी था। 2020 से हीं फरार था। शनिबार को बोरियो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए विमल मरांडी को गिरफ्तार कर लिया गया। बोरियो पुलिस सीएचसी में मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस कांड के मुख्य आरोपी जेल में हैं। एक और आरोपी फरार है, जो आसाम में है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें