Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsAndhra Pradesh Police Conducts Raid to Arrest Fugitive in Counterfeit Currency Case

जाली नोट मामले में आंध्र प्रदेश पुलिस का छापा,बेरंग लौटे

आंध्रप्रदेश पुलिस ने राधानगर थाना क्षेत्र के पियारपुर में जाली नोट मामले में फरार वारंटी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। आरोपी 2012 से फरार है। छापेमारी के दौरान आरोपी घर पर नहीं मिले। तिरुपति थाना...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजSat, 22 Feb 2025 11:58 PM
share Share
Follow Us on
जाली नोट मामले में आंध्र प्रदेश पुलिस का छापा,बेरंग लौटे

उधवा। आंध्रपदेश पुलिस ने राधानगर थाना पुलिस के सहयोग से शनिवार को फरार वारंटी को गिरफ्तारी के लिए राधानगर थाना क्षेत्र के पियारपुर में छापेमारी की। जानकारी के अनुसार आंध्रपदेश के तिरुपति थाना क्षेत्र में वर्ष 2012 में जाली नोट के मामले में केस दर्ज हुआ था। आरोपी उस समय से फरार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी राधानगर थाना क्षेत्र के पियारपुर के हैदर अली, मो.मोतीउर रहमान व अवैदूर शेख है। छापेमारी के दौरान कोई आरोपी घर पर नहीं मिला। अभियान में तिरुपति थाना के महेश बाबू आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें