नीरज आनंद ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, पहाड़िया जनजाति की समस्या पर चर्चा
शहर के कासिम बाजार निवासी अधिवक्ता नीरज आनंद ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। उन्होंने साहिबगंज जिले की पहाड़िया जनजाति की समस्याओं पर चर्चा की, जिसमें मूलभूत सुविधाओं की कमी शामिल है।...
राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के कासिम बाजार निवासी अधिवक्ता सह समाजसेवी नीरज आनंद ने राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात किया है। मौके पर मुलाकात के दौरान उन्होंने साहिबगंज जिले की पहाड़िया जनजाति की वर्तमान स्थिति और उनके समक्ष आने वाली चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा किया। नीरज आनंद ने राष्ट्रपति को अवगत कराया कि पहाड़िया समुदाय, जो झारखंड की एक प्रमुख आदिम जनजाति है, आज भी राजमहल की पहाड़ियों में बसे गांवों में मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। इन क्षेत्रों में पीने के पानी, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, सड़क और बिजली जैसी आवश्यक सुविधाओं की गंभीर कमी है, जिससे समुदाय का जीवन स्तर प्रभावित हो रहा है।उन्होंने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि पहाड़िया जनजाति के संरक्षण और विकास के लिए विशेष पहल की जाए। इसके साथ ही, उन्होंने राष्ट्रपति से अनुरोध किया कि वह स्वयं साहिबगंज जिले का दौरा करें, ताकि वे समुदाय की वास्तविक स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन कर सकें।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नीरज आनंद की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि सरकार आदिवासी समुदायों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संबंधित मंत्रालयों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे, ताकि पहाड़िया जनजाति की समस्याओं का समाधान किया जा सके।नीरज आनंद की यह पहल पहाड़िया जनजाति की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उजागर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो इस समुदाय के संरक्षण और विकास के लिए आवश्यक है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।