Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़साहिबगंज7-Year-Old Girl Missing While Bathing Near Babutola Bridge Search Underway

नहाने के क्रम में सात साल की बच्ची लापता, खोजबीन जारी

उधवा के बाबुटोला पुल के पास नहाने के दौरान सात साल की बच्ची लापता हो गई। बच्ची का नाम फहमीदा खातुन है और वह अपने नानी घर आई थी। तेज पानी की चपेट में आने से वह गहरे पानी में चली गई। परिजनों और स्थानीय...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजThu, 22 Aug 2024 06:17 PM
share Share

नहाने के क्रम में सात साल की बच्ची लापता, खोजबीन जारी उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के उधवा बाबुटोला पुल के पास नहाने के क्रम में गुरुवार की दोपहर को सात साल की एक बच्ची लापता हो गई है। जानकारी के अनुसार बच्ची फहमीदा खातुन राधानगर थाना क्षेत्र के यार मोहम्मद टोला के बताया जाता है। बच्ची पहाड़गांव स्थित नानी घर आई थी। गांव में अन्य बच्चों के साथ गुरुवार की दोपहर उधवा नाला बाबुटोला पुल के पास नहाने गई थी। तेज रफ्तार पानी की चपेट में आने से बच्चीं गहरे पानी में चला गया। उधर, घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने स्थानीय लोगों के सहारे खोजबीन शुरू की। लोगों का कहना है कि उक्त घाट पर दोपहर के वक्त काफी संख्या में किशोर पुल के उपर से पानी में छलांग लगाया जाता है। यहां कभी भी अप्रिय घटनाएं हो सकती है। समाचार लिखे जाने तक लापता बच्ची की खोजबीन जारी था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें