Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsWorld-renowned Sikh preacher Gyani Pindar Pal Singh graces Jharkhand with spiritual discourse

गुरु ग्रंथ साहिब जागृत गुरु हैं : पिंदरपाल

रांची के गुरुद्वारा साहिब में ज्ञानी पिंदरपाल सिंह जी ने सिख समाज को कथा वाचन से निहाल किया। उन्होंने श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी की महिमा का गुणगान किया और संगत को रोजाना गुरवाणी का पाठ करने की सलाह...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 21 Feb 2025 11:01 PM
share Share
Follow Us on
गुरु ग्रंथ साहिब जागृत गुरु हैं : पिंदरपाल

रांची, वरीय संवाददाता। रातू रोड मेट्रो गली के पास गुरुनानक सत्संग सभा के गुरुद्वारा साहिब में सिख समाज के शख्शियत एवं विश्व विख्यात कथावाचक ज्ञानी पिंदरपाल सिंह जी लुधियाना वाले आए। शुक्रवार की रात 9:30 बजे से 11 बजे तक उनकी कथा वाचन झारखंड की साध संगत को निहाल किया। कथावाचन करते हुए उन्होंने श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की महिमा का गुणगान करते हुए बताया कि श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी जागृत गुरु हैं। जीवन के हर पहलू पर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। इससे पहले इस उपलक्ष्य में सभा ने सत्संग सभा रात आठ बजे से विशेष दीवान सजाया। दीवान की शुरुआत स्त्री सत्संग सभा की शीतल मुंजाल की आज्ञा भई अकाल की, तबै चलायो पंथ... शबद गायन से हुई। तत्पश्चात हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी ने मेरा पिआरा प्रीतम सतगुर रखवाला हम बारिक दीन करहु प्रतिपाला...शबद गायन कर साध संगत को गुरवाणी से जोड़ा।

उन्होंने कहा कि यह संपूर्ण मानवता की सरब सांझी गुरबाणी है। प्रत्येक मनुष्य अपनी पिपासा शांत कर जीवन के श्रेष्ठ मूल्यों को धारण कर सकता है। उन्होंने संगत को रोजाना गुरवाणी का पाठ करने को कहा और साथ ही कहा कि पाठ पढ़ते समय इसका स्पष्ट उच्चारण करें। इसके अर्थ समझ कर इसे अपने जीवन में आत्मसात करें। श्री अनंद साहिब जी के पाठ, अरदास, हुकुमनामा एवं कढ़ाह प्रसाद वितरण के साथ इस विशेष दीवान की समाप्ति रात 11:45 बजे हुई।

इस दीवान में झारखंड के जमशेदपुर, फुसरो, बेरमो, बोकारो थर्मल, गुमला, गिरिडीह, रामगढ़ समेत अन्य शहरों से भी सिख श्रद्धालु काफी तादाद में शामिल हुए। सत्संग सभा ने श्रद्धालुओं के बैठने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की। मौके पर सत्संग सभा के अध्यक्ष द्वारका दास मुंजाल और बेरमो गुरुद्वारा की सेंट्रल कमेटी के प्रधान गुरमीत सिंह ने पिंदर पाल सिंह जी को गुरु घर का सरोपा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। ने भाई साहिब को गुरु घर का सरोपा भेंट किया। इस मौके पर सत्संग सभा द्वारा गुरु का अटूट लंगर चलाया गया। जिसमें दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर गुरु का लंगर चखा। इस दीवान में श्रद्धालु पारंपरिक परिधान में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन गुरु घर के सेवक मनीष मिढ़ा ने किया। इससे पहले एयरपोर्ट पर पहुंच समाज के श्रद्धालुओं ने पिंदरपालजी का स्वागत कर उन्हे गुरुद्वारा साहिब तक लाया। कार्यक्रम में स्त्री सत्संग सभा तथा गुरुनानक सेवक जत्था, लंगर सेवा में अर्जुन देव मिढ़ा, नरेश पपनेजा, अशोक गेरा, सुरेश मिढ़ा, हरीश मिढ़ा, अनूप गिरधर, मोहन काठपाल, राज कुमार सुखीजा, नानक चंद अरोड़ा समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें