मलेरिया दिवस के मौके पर मास जागरुकता रैली का आयोजन
रांची सदर अस्पताल में विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर मलेरिया के प्रति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य जन समुदाय को मलेरिया के गंभीरता और उसके इलाज के उपायों के बारे में जागरूक...

रांची, संवाददाता। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रांची सदर अस्पताल से मलेरिया से बचाव एवं रोकथाम को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य जन समुदाय को मलेरिया के प्रति जागरूक करना एवं इसके बचाव के उपायों की जानकारी देना था। रैली के माध्यम से लोगों को बताया गया कि मलेरिया एक गंभीर लेकिन पूर्णत इलाज योग्य रोग है, जिससे सतर्कता और उचित बचाव से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 2024 में रांची जिले में कुल 3,68,511 संभावित मलेरिया मरीज पाए गए, जिनमें से केवल 247 मरीज मलेरिया संक्रमित पाए गए थे। सभी संक्रमित मरीजों का सफल इलाज किया गया। इस रैली में रांची के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार, जिला वैक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ शाहिद करीम, स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी एवं एएनएम स्कूल की छात्राएं शामिल हुईं।
चलाया जा रहा मास फीवर सर्वे कार्यक्रम
स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया की रोकथाम के लिए कीटनाशक युक्त मच्छरदानी का वितरण एवं चयनित क्षेत्रों में कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही, मास फीवर सर्वे और जन-जागरूकता कार्यक्रम भी समय-समय पर चलाए जा रहे हैं। मलेरिया दिवस के अंतर्गत जिले के सभी सरकारी विद्यालयों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में मलेरिया के लक्षण, बचाव के उपाय तथा समय पर जांच और उपचार की आवश्यकता पर बल दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।