Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsWomen s Rights Advocacy 31st Foundation Day of AIPWA in Bundu

एपवा बुंडू इकाई ने अपना 31वां स्थापना दिवस मनाया

बुंडू में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन का 31वां स्थापना दिवस मनाया गया। सभा में महिलाओं की समानता, अधिकारों की कमी, और समाज में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई। नेताओं ने महिलाओं पर बढ़ते हमलों और...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 12 Feb 2025 09:44 PM
share Share
Follow Us on
एपवा बुंडू इकाई ने अपना 31वां स्थापना दिवस मनाया

बुंडू, संवाददाता। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन बुंडू इकाई के 31वें स्थापना दिवस पर गितिलडीह में सभा एपवा नेत्री नुनीबाला मुंडा की अध्यक्षता में हुई। सभा में सर्वप्रथम शहीद और दिवंगत साथियों को एक मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी गई। रांची जिला नेत्री सह पूर्व मुखिया लखीमनी मुंडा ने कहा कि दुनिया की आधी आबादी महिला वर्ग को आज भी शासन-प्रशासन और समाज में बराबरी का अधिकार नहीं मिला सरकार चाहे किसी की हो। देश में महिलाओं पर लगातार हमले बढ़े। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नारा ढकोसला बनकर रह गया मणिपुर इसका उदाहरण है। शुक्रू देवी ने कहा कि देश और समाज महिलाओं की भागीदारी से आगे बढ़ता है। इसलिए संघर्ष के मैदान में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ना होगा। मौके पर भाकपा (माले) रांची जिला सचिव कॉमरेड जगमोहन महतो ने कहा कि झारखंड के इतिहास को देखा जाए तो आदिकाल से लेकर मुगलकाल और वर्तमान में भी महिलाओं की संघर्ष गाथा भरी है। सिनगी दई, कइली, फूलो, झानो से लेकर माकी मुंडा समेत कई गुमनाम हैं। सभा को सोमवारी देवी, सुनिया देवी, मीनी देवी, कोलो देवी, सुमित्रा देवी, काजल कुमारी, मुगली देवी, राधा देवी, मीरा मुंडा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जयंती देवी ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें