कांके रोड के वसंत विहार में महिला से सोने की चेन छीनी
रांची में कांके रोड पर एक महिला से दिनदहाड़े सोने की चेन छिनने की घटना हुई। महिला एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से लौट रही थी, तभी बाइक पर आए दो उचक्कों ने झपट्टा मारकर चेन छिन ली। महिला के शोर मचाने पर लोग...

रांची, वरीय संवाददाता। गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड वसंत विहार लेन में रविवार को दिन में दो उचक्कों ने पैदल जा रही महिला के गले से सोने की चेन छिन ली और भाग निकलने में कामयाब हो गए। जिस समय चेन की छिनतई की गई, जब महिला समीप के एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से वापस अपने आवास लौट रही थी। घटना दोपहर 12.40 बजे की है। इसी बीच बाइक से आए दो उचक्कों में से एक ने झपट्टा मारकर उनकी गले में पड़ी चेन उड़ा ली और भाग गए। महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां इकट्ठा हुए। उनमें से कुछ लोगों ने उचक्कों का पीछा भी किया पर वे पकड़ में नहीं आ सके।
इस संबंध में भुक्तभोगी महिला की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।