Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsWeather Change Expected in Jharkhand from April 26 Relief from Heat with Rain and Hail

26 के बाद तीन दिन ओलावृष्टि के आसार

झारखंड में 26 अप्रैल से मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक रांची समेत राज्य में ओलावृष्टि और तेज हवा चलेगी। कुछ क्षेत्रों में वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 24 April 2025 09:19 PM
share Share
Follow Us on
26 के बाद तीन दिन ओलावृष्टि के आसार

रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी समेत झारखंड में 26 अप्रैल से मौसम में बदलाव हो सकता है। इस कारण गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 26 अप्रैल से तीन दिनों तक रांची समेत राज्य में ओलावृष्टि के साथ तेज हवा चलेगी। कहीं-कहीं वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तीन दिनों तक बादल छाएंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी। राज्य में गुरुवार को भी उमस के साथ गर्म हवाओं का प्रकोप रहा। अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिन तक मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना कम है। लेकिन, इसके बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल छाने के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, विशेष कर संताल और कोल्हान के हिस्सों में उमस की गर्मी है। उमस के कारण न्यूनतम पारा में वृद्धि हो रही है। गुरुवार को चाईबासा का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 43.1 डिग्री रहा। वहीं, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री दर्ज किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 38.4 और न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 26 की शाम से ही मौसम बदलाव की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं होगा। लेकिन, इसके बाद गर्मी से राहत मिल सकती है। बादल छाने के कारण अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट होगी। यह छह डिग्री या इससे भी अधिक नीचे गिर सकता है।

जिलों के तापमान (डिग्री में)

जिले अधिकतम

जमशेदपुर 43.1

मेदिनीनगर 43.0

चाईबासा 42.9

बोकारो 42.1

गढ़वा 40.6

गोड्डा 40.6

पाकुड़ 40.8

रांची 38.4

कोट-

राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान मौसम में बदलाव नहीं होगा। उमस भरी गर्मी रहेगी। तीन दिन के बाद 26 की शाम से मौसम में बदलाव की संभावना है। 26 से तीन दिनों के मध्य राज्य के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ-साथ तेज हवा चलेगी। कहीं-कहीं वज्रपात होने की भी संभावना है।

अभिषेक आनंद, मौसम वैज्ञानिक, रांची

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें