बकरी चोरी कर भाग रहे दो चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा
अनगड़ा थाना क्षेत्र के चमघाटी में दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जो स्कूटी पर बकरी चोरी कर भाग रहे थे। पकड़े गए चोर अजहर इमाम और इरशाद अंसारी रांची के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 4 April 2025 10:02 PM

अनगड़ा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चमघाटी से स्कूटी से बकरी चोरी कर भाग रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए चोर अजहर इमाम और इरशाद अंसारी कांटाटोली रांची के निवासी हैं। शुक्रवार को दोनों आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। थाना प्रभारी हीरालाल शाह ने बताया कि गुरुवार की शाम चमघाटी में चर रही दो बकरी को दोनों आरोपी स्कूटी में चोरी कर भाग रहे थे, इसी दौरान वहां मौजूद कुछ ग्रामीणों ने दोनों को बकरी उठाते देख लिया। शोर मचाने पर दोनों आरोपी बकरी छोड़कर भागने लगे। गांव के युवकों ने पीछा कर दोनों को गेतलसूद में पकड़ लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।