पशुपतिनाथ मंदिर में गायत्री महायज्ञ शुरू
रांची के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय परिसर में प्राचीन पशुपतिनाथ मंदिर में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा दो-दिवसीय नौ कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ की शुरुआत हुई। मंगल जल कलश यात्रा में 251...

रांची, वरीय संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्राचीन पशुपतिनाथ मंदिर में अखिल विश्व गायत्री परिवार, रांची की ओर से युगतीर्थ शांतिकुंज, हरिद्वार के मार्गदर्शन में शनिवार से दो-दिवसीय नौ कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ शुरू हुआ। सुबह में मंदिर परिसर से मंगल जल कलशयात्रा प्रारम्भ हुई। यह कांके ब्लॉक चौक होते हुए दुर्गा मंडप, अरसंडे तक गई और वापसी में जुमार नदी, होचर से जल लेकर मंदिर परिसर लौटी। इसमें मंगल कलश उठाने वाली 251 महिलाओं के अलावा बड़ी संख्या में पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने भी भाग लिया। शाम में गायत्री परिवार झारखंड के व्यवस्थापक जटाशंकर झा तथा शांतिकुंज हरिद्वार से आए लक्ष्मण एवं प्रमोद के मार्गदर्शन में भजन प्रवचन एवं दीप यज्ञ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मंदिर मैनेजमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष डॉरामदेव प्रसाद गुप्त, उपाध्यक्ष डॉ नंदिनी कुमारी, तेज कुमार अग्रवाल, रवीन्द्र कुमार अग्रवाल, संयुक्त सचिव डॉ आनंद सिंह, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल तथा नरेश कुमार अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भारतीय आध्यात्मिक ज्ञान परम्परा से सम्बन्धित पुस्तक मेला भी लगाया गया है। रविवार की सुबह आठ बजे से यज्ञ का आयोजन होगा। शिनवार को आयोजन का समन्वयन गायत्री परिवार की रांची जिला महिला युवा समन्वयक सुलोचना शाहदेव, कांके क्षेत्र के सचिव कामाख्या नाथ शाहदेव, गायत्री परिवार के राजू कुमार, दीपक दयाल प्रसाद तथा पशुपतिनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सुनील कुमार पाण्डेय ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।