Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsTwo Arrested for Rape of Minor in Ranchi Jharkhand

जंगल से बेहोश मिली नाबालिग के साथ हुआ था दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

रांची में एक अप्रैल को हरिहरधाम के पास जंगल से अचेत अवस्था में मिली नाबालिग के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया। नाबालिग स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गई थी। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 4 April 2025 10:37 PM
share Share
Follow Us on
जंगल से बेहोश मिली नाबालिग के साथ हुआ था दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

रांची, वरीय संवाददाता। सिल्ली थाना पुलिस ने एक अप्रैल को हरिहरधाम के पास जंगल से अचेत अवस्था में जिस नाबालिग को बरामद किया था, उसके साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया था। जिस समय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी, उस समय वह सुंडिल की स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गई थी। नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी गिरधारी महतो पश्चिम बंगाल के झालदा थाना क्षेत्र के रतियाडीह गांव और वीरभद्र गोस्वामी उर्फ बुतरा सिल्ली के सुंडिल टुटकी नवाडीह का रहने वाला है। रांची के ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल ने शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में कार्यालय कक्ष में पत्रकारों को ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुष्कर्म के बाद दोनों आरोपियों ने नाबालिग के साथ मारपीट की थी। शराब पिलाई थी। इस कारण वह अचेत हो गई थी। इसके बाद दोनों मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गए थे। ग्रामीण एसपी ने बताया कि जंगल से बरामद नाबालिग जब इलाज के बाद शुक्रवार को स्वस्थ हुई तो उसने फर्द बयान दिया। इसमें अपने साथ दुष्कर्म की बात उसने बताई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। तकनीकी शाखा की मदद से दुष्कर्मियों को खोज निकाला गया। पुलिस दोनों को शाम में होटवार जेल भेज दिया गया। दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी में सिल्ली डीएसपी अनुज उरांव, सिल्ली के थानेदार दिनेश ठाकुर, दारोगा विकास पासवान, रामदेव यादव, रवि कुमार वर्मा, मुकेश कुशवाहा व अन्य पुलिसकर्मियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें