विश्वकर्मा महासभा ने पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह को श्रद्धांजलि दी
रांची में दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा ने पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। सदस्यों ने तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। डॉ दिलीप सोनी ने...

रांची, वरीय संवाददाता। दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा झारखंड प्रदेश कमेटी की ओर से बुधवार को रातू रोड के न्यू मार्केट में पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। संगठन के पदधारी एवं सदस्यों ने ज्ञानी जैल सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप सोनी ने कहा कि विश्वकर्मा वंश में जन्मे पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह ज्ञानी जैल सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री, भारत के गृहमंत्री एवं राष्ट्रपति के पद पर आसीन रहे। यह विश्वकर्मा समाज के लिए गर्व की बात है। संगठन की ओर से राजधानी के किसी एक चौक-चौराहे का नामकरण पूर्व राष्ट्पति के नाम पर करने की सरकार से मांग की गई।
कार्यक्रम में महेश शर्मा, विक्रांत विश्वकर्मा, राकेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, अजय कुमार शर्मा, अवधेश शर्मा, महेश शर्मा,उदय शर्मा, शंकर विश्वकर्मा, विद्यानंद विद्यार्थी, मनोज शर्मा, कृष्ण शर्मा, अंकित विश्वकर्मा व अन्य शामिल हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।