जिप उपाध्यक्ष, प्रखंड प्रमुख व मुखिया ने ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन
सिल्ली के टुटकी गांव में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर रविवार को जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक और मुखिया उर्मिला कुमारी द्वारा उद्घाटन किया गया। पिछले 20 दिनों से खराब ट्रांसफार्मर...

जिप उपाध्यक्ष, प्रखंड प्रमुख व मुखिया ने ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन सिल्ली फोटो 1 सिल्ली के टुटकी गांव में ट्रांसफॉर्मर के उद्घाटन के मौके पर उपस्थित जिप उपाध्यक्ष, प्रमुख, मुखिया व ग्रामीण।
सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली के जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी व मुखिया शर्मिला कुमारी की पहल पर रविवार को प्रखंड के टुटकीनवाडीह पंचायत के टुटकी गांव में 100 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक, मुखिया उर्मिला कुमारी आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया। ज्ञात हो ट्रांसफॉर्मर खराब हो जाने से पिछले 20 दिनों से ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश थे। लोगों ने इसको लेकर जिप उपाध्यक्ष व मुखिया से पहल करने का आग्रह किया था। जिप उपाध्यक्ष ने विभाग के अधिकारियों से बात कर नए ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया। ट्रांसफॉर्मर के लगने से ग्रामीणों ने वीणा चौधरी, प्रमुख व मुखिया का आभार जताया। इस मौके पर पंसस कमलेश पहली, वार्ड सदस्य रामनाथ मुंडा, भोलानाथ महतो, प्रकाश महतो, चंदन महतो, मनोहर महतो, बासुदेव महतो, कुनाल कुमार महतो, डेविड समेत ग्रामीण उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।