Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsTragic Collision on Silly Railway Overbridge Claims Two Lives and Injures One

सिल्ली में दो बाइक के बीच टक्कर, दो की मौत

सिल्ली रेलवे ओवरब्रिज पर दो बाइकों के बीच टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में 28 वर्षीय सोहराय मुंडा और 16 वर्षीय विप्लव महतो शामिल हैं। दोनों को शादी समारोह से...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 12 May 2025 05:30 AM
share Share
Follow Us on
सिल्ली में दो बाइक के बीच टक्कर, दो की मौत

सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली रेलवे ओवरब्रिज पर दो बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक प्रभाकर महतो को सिल्ली सीएचसी से रिम्स रेफर कर दिया गया। घटना रविवार की शाम पांच बजे की है। मृतक 28 वर्षीय सोहराय मुंडा राहे प्रखंड के नुरू नवाडीह गांव का निवासी था। वहीं 16 वर्षीय विप्लव महतो टुटकी नवाडीह गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार, सोहराय मुंडा अपने चचेरे भाई बुधन लाल मुंडा के साथ अपनी ससुराल सिल्ली के बोरना से विवाह समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था।

वहीं विप्लव महतो अपने दोस्त प्रभाकर महतो के साथ घर से सिल्ली जा रहा था। रास्ते में दोनों बाइक के बीच टक्कर होने से चारों घायल हो गए। जानकारी मिलने पर सिल्ली पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चारों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सोहराय मुंडा और विप्लव महतो को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजेगी। बाल-बाल बचा सोहराय का चचेरा भाई दो बाइक की टक्कर में सोहराय मुंडा की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं उसके चचेरे भाई बुधन लाल मुंडा को खरोंच तक नहीं आई। बुधनलाल नवाडीह स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता है। जबकि टुटकी नवाडीह निवासी शत्रुघ्न महतो का पुत्र विप्लब महतो सिल्ली एसएस 10 2 का छात्र था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें