Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsTraffic Changes in Ranchi for Republic Day Celebrations on January 26

गणतंत्र दिवस के दिन शहर में सुबह छह से रात दस बजे तक बड़े वाहनों की नो इंट्री

रांची में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए 26 जनवरी को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सुबह छह से रात दस बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। मोरहाबादी मैदान में वाहन पड़ाव के लिए अलग व्यवस्था...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 22 Jan 2025 10:13 PM
share Share
Follow Us on
गणतंत्र दिवस के दिन शहर में सुबह छह से रात दस बजे तक बड़े वाहनों की नो इंट्री

रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर 26 जनवरी को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रांची शहरी क्षेत्र में सुगम यातायात को लेकर सुबह छह से रात दस बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रखा गया है। शहर के अन्य मार्गों पर छोटे वाहनों का परिचालन पूर्व की तरह होगा। वहीं, मुख्य समारोह स्थल मोरहाबादी मैदान और आसपास में वाहन पड़ाव के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक एसपी के मुताबिक, मोरहाबादी मैदान में उपायुक्त आवास मोड़ से हॉकी स्टेडियम एवं रांची कॉलेज मोड़ से वीवीआईपी प्रवेश द्वार तक किसी भी प्रकार के वाहन का पड़ाव वर्जित रखा गया है। राज्यपाल के कारकेड और वीवीआईपी के वाहनों का पड़ाव मुख्य मंच के पीछे होगा। पदाधिकारियों के वाहन ऑक्सीजन पार्क के बगल में, नारंगी रंग के पासयुक्त वाहन का पड़ाव मुख्य मंच के पश्चिम में, हरा पास के लिए बापू वाटिका के सामने और सामान्य वाहन का पड़ाव टीआरआई के सामने फुटबॉल मैदान में होगा। उन्होंने बताया कि ड्रॉप गेट नंबर छह, आठ, नौ, दस, 14 और 15 से सामान्य वाहनों का प्रवेश कार्यक्रम के दौरान वर्जित रहेगा।

बाहर से आने वाले बड़े वाहनों के लिए स्थान तय

बाहर से आने वाले बड़े वाहनों के लिए बोड़ेया, बिरसा चौक, कटहल मोड़, आईटीआई बस पड़ाव, दुर्गा सोरेन चौक, सदाबहार चौक, लॉ यूनिवर्सिटी, बूटी मोड़, खेलगांव चौक और पंडरा बाजार तक ही लाने का निर्देश है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें