Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsTraditional Nagpuri Cultural Festival Celebrated with Enthusiasm in Murhu Khunti

मुरहू के गनालोया गांव में ठेठ नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़े लोग

खूंटी जिले के मुरहू प्रखंड में गनालोया गांव में हर वर्ष की तरह नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवियों ने किया। केसो देवी एंड ग्रुप ने सांस्कृतिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 11 May 2025 08:45 PM
share Share
Follow Us on
मुरहू के गनालोया गांव में ठेठ नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़े लोग

मुरहू, प्रतिनिधि। खूंटी जिले के मुरहू प्रखंड अंतर्गत गनालोया गांव में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ठेठ नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम पारंपरिक उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी अनोखा राम, देवेंद्र महतो, राजकुमार महतो और शांति समिति के अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत केसो देवी एंड ग्रुप की सांस्कृतिक प्रस्तुति से हुई। उन्होंने नागपुरी गीतों के साथ-साथ हिंदी गीतों पर भी मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शकों ने तालियों और उत्साह से कलाकारों का हौसला बढ़ाया। गुरमी, कोड़ाकेल, घाघरा और आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम का आनंद लेने पहुंचे।

कार्यक्रम में अनुशासन और सांस्कृतिक गरिमा का विशेष ध्यान रखा गया। कार्यक्रम में उर्मीला देवी, उमेश महतो, भोला महतो, उमा महतो, रवि महतो, कार्तिक महतो, तेतरू महतो और राजेन्द्र महतो जैसे स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और एकता का प्रतीक बताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें