Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsThieves Steal Over a Dozen Pigs in Tatisilwe Police Investigation Underway

टाटीसिलवे में एक दर्जन से ज्यादा सूअर की चोरी, केस दर्ज

टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के चतरा भंडारटोली में चोरों ने एक दर्जन से अधिक सूअरों की चोरी कर ली। पीड़ित कमलेश महतो ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 21 April 2025 10:47 PM
share Share
Follow Us on
टाटीसिलवे में एक दर्जन से ज्यादा सूअर की चोरी, केस दर्ज

नामकुम, संवाददाता। टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के चतरा भंडारटोली से चोरों ने एक दर्जन से अधिक सूअरों की चोरी कर ली। इस मामले में पीड़ित कमलेश महतो ने टाटीसिलवे थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में कमलेश ने बताया है कि उसके फॉर्म की घेराबंदी तोड़कर चोर सूअर चुरा ले गए। इस संबंध में थानेदार रंजीत सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग मिल सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें