Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsTeacher Farewell and Honors Ceremony at Lakshmi Gajendra School

इटकी में शिक्षक सम्मान सह विदाई कार्यक्रम में बीईईओ को दी विदाई

इटकी में लक्ष्मी गजेंद्र मध्य विद्यालय में शिक्षक सम्मान और विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवानिवृत्त बीईईओ शीला केरकेट्टा और शिक्षिका विमलापूर्ति को विदाई दी गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 27 Feb 2025 09:47 PM
share Share
Follow Us on
इटकी में शिक्षक सम्मान सह विदाई कार्यक्रम में बीईईओ को दी विदाई

इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के लक्ष्मी गजेंद्र मध्य विद्यालय परिसर में गुरुवार को आयोजित शिक्षक सम्मान सह विदाई कार्यक्रम में सेवानिवृत्त  बीईईओ शीला केरकेट्टा और शिक्षिका विमलापूर्ति को विदाई दी गई। वहीं प्रखंड के सरकारी स्कूलों में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले शिक्षकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व मंच पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग गीत नृत्य की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम बीईईओ शीला केरकेट्टा और शिक्षिका विमला पूर्ति के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की गई। वहीं  संतोष कुमार (लक्ष्मी गजेंद्र मध्य विद्यालय) राजकुमार रजवार (मध्य विद्यालय चचगुरा) आशा खलखो  (प्राथमिक विद्यालय सियारटोली) को उत्कृष्ट कार्य के लिए विभाग द्वारा मोमेंटम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य पुष्पा रानी ने की। मौके पर बीपीओ पम्मी सिन्हा, विभा कुमारी, उत्तोत्मा कुमारी, मालती  देवी, अंजुला देवी , गोरेती कुजूर, सुनीता आदि शिक्षिकाएं मौजूद थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें