Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsSuresh Baitha Visits Educational Institutions in Ranchi for Awareness Campaign

कांके विधायक ने प्रेमचंद इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण

रांची के कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश बैठा ने सोमवार को शिक्षण संस्थानों का भ्रमण किया। उन्होंने प्रेमचंद इंटर कॉलेज का जायजा लिया और शिक्षा के क्षेत्र में जागरुकता अभियान चलाने की अपील की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 5 May 2025 06:13 PM
share Share
Follow Us on
कांके विधायक ने प्रेमचंद इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण

रांची, संवाददाता। परिभ्रमण अभियान के दौरान कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश बैठा ने सोमवार को अपने क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों का भ्रमण किया। वह प्रेमचंद इंटर कॉलेज व हाई स्कूल पहुंचे और उसका जायजा लिया। कॉलेज के सचिव संजय कुमार व कॉलेज के प्राचार्य उमेश यादव ने उनक स्वागत भी किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कॉलेज स्तर पर अभियान के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में भी जागरुकता अभियान चलाने की अपील की। साथ ही कॉलेज के विकास में मदद करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर हरिमणी सुवेदी, उपेंद्र कुमार, गंगाराम करमाली आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें