Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsSpring Rose Exhibition in Ranchi by Rose Society and Ranchi Club

वसंतकालीन गुलाब प्रदर्शनी रांची क्लब में कल

रांची में रविवार को द रोज सोसाइटी और रांची क्लब द्वारा वसंतकालीन गुलाब प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी सुबह 7 से 9 बजे तक प्रादर्श स्वीकार करेगी और दोपहर 3 से शाम 6:30 बजे तक आम लोगों के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 28 Feb 2025 08:12 PM
share Share
Follow Us on
वसंतकालीन गुलाब प्रदर्शनी रांची क्लब में कल

रांची, वरीय संवाददाता। द रोज सोसाइटी ऑफ रांची और रांची क्लब रविवार को क्लब में वसंतकालीन गुलाब प्रदर्शनी लगाएगा। सुबह 7 से 9 बजे तक प्रादर्श स्वीकार कर प्रदर्शित किए जाएंगे। आम लोगों के लिए प्रदर्शनी दोपहर 3 से शाम 6:30 बजे चलेगी। रोज सोसाइटी के उपाध्यक्ष संतोष जायसवाल ने बताया कि कटिंग किए गए फूलों और गमले में लगे गुलाब के पौधों के अलावा गुलाब चित्रकारी, गुलाब क्राफ्ट, गुलाब फोटोग्राफी, रोज अरेंजमेंट, रोज एंब्रायडरी, गुलाब की माला और पुष्पगुच्छ के प्रादर्श भी प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में शामिल किए जाएंगे। फूल के साइज, शेप, प्रजाति, ताजगी, खुशबू आदि मानकों के आधार पर विजेताओं को पुरस्कार दिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें