Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsSilver Jubilee Celebration of Shiva Temple in Ranchi from May 2-4
दीपाटोली शिव मंदिर का रजत जयंती महोत्सव दो मई से
दीपाटोली के पंचशील नगर स्थित शिव मंदिर का रजत जयंती समारोह दो मई से शुरू होगा। यह महोत्सव चार मई तक चलेगा, जिसमें विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे। पहले दिन कलाश शोभायात्रा, सुंदर कांड पाठ, और अगले...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 7 April 2025 10:18 PM

रांची, वरीय संवाददाता। दीपाटोली के पंचशील नगर, श्री हनुमान नगर स्थित शिव मंदिर का रजत जयंती समारोह दो मई से आयोजित किया जाएगा। 4 मई तक चलने वाले रजत जयंती महोत्सव के दौरान कई धार्मिक अनुष्ठान होंगे। महोत्सव के पहले दिन दो मई की सुबह कलाश शोभायात्रा निकलेगी। इसके बाद श्री सुंदर कांड पाठ आरंभ होगा। तीन मई को अखंड अष्टयाम मंत्र होगा। चार मई को रुद्राभिषेक, पूजन, हवन के बाद आरती होगी। इसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। मंदिर कमेटी के कर्नल बीएन दूबे ने बताया कि यज्ञाचार्य आरएस पांडेय महाराज, उमाकांत पांडे होंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।