शिव मंडा पूजा समिति के राजकुमार अध्यक्ष, मनोज महामंत्री चुने गए
रांची में शिव मंडा पूजा समिति की आमसभा हुई, जिसमें 1 अप्रैल को मंडा पूजा के आयोजन पर चर्चा की गई। नए सत्र के लिए पदधारियों का चुनाव किया गया, जिसमें राजकुमार महतो अध्यक्ष और मनोज गोप चुन्नू महामंत्री...

रांची, वरीय संवाददाता। शिव मंडा पूजा समिति की सोमवार को चुटिया के श्रीराम लखन जानकी भवन में आमसभा हुई। इसमें एक अप्रैल को डगर के साथ मंडा पूजा के आयोजन को लेकर चर्चा हुई। संगठन के संरक्षक राधेश्याम केसरी की अध्यक्षता में हुई आमसभा में नए सत्र के लिए पदधारियों का चुनाव किया गया। संस्था के राजकुमार महतो अध्यक्ष और मनोज गोप चुन्नू महामंत्री चुने गए। मुख्य संरक्षक मंडल में पद्मश्री मुकुंद नायक, विजय साहू, मदन केसरी, विजय तिर्की, राधेश्याम केसरी, सुरेश साहू, मदन सिंह, संरक्षक रामवृत्त महतो, लालो महतो, प्रमोद गोप, मनपुरण नायक, रामलखन महतो, संजय प्रसाद, कैलाश केसरी, लखन महतो, नंदू ठाकुर, अरविंद कुमार, वीरू साहू, कार्यकारी अध्यक्ष रवि गोप, उदय पासवान, वरीय उपाध्यक्ष मिथिलेश गोप, धनंजय सिंह, मनोज गोप, धर्मेंद्र सोनी, विक्रम साहू, अंकित केसरी, पंकज केसरी, उपाध्यक्ष भोला चौधरी, अनूप ठाकुर, गुल्लू गोप, कौशल चौधरी, बद्री विशाल, अमित साहू, मंत्री दिलीप गोप, कुलदीप साहू, प्रतीक चौधरी, शिवम सिंह, संगठन मंत्री रितेश गोप, प्रेम साहू, राजू राम, सोनू साहू, सुबोध साहू, सुरेश मुण्डा, कोषाध्यक्ष: रंजीत राम, सह कोषाध्यक्ष राजू गोप, प्रचार मंत्री विनय कुमार महतो, अंकेक्षक अजीत कुमार साहू चुने गए। इसके अलावा कार्यकारिणी के लिए कई सदस्यों का चुनाव भी किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।