Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsSerious Accident in Rania Motorcycle Collides with Passenger Vehicle Youth Injured

सड़क दुर्घटना में युवक घायल, सदर अस्पताल रेफर

रनिया थाना क्षेत्र में सोमवार को एक मोटरसाइकिल और सवारी गाड़ी की सीधी टक्कर से सुसारन लुगुन नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी रनिया में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 24 March 2025 08:52 PM
share Share
Follow Us on
सड़क दुर्घटना में युवक घायल, सदर अस्पताल रेफर

रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र के रनिया झांरखंड मैदान के पास सोमवार को एक मोटरसाइकिल एवं सवारी गाड़ी में सीधी टक्कर होने से सुसारन लुगुन नामक युवज गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों के सहयोग से सीएचसी रनिया में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिया गया। घटना के बारे में बताया गया कि सोमवार को रनिया साप्ताहिक हाट था। इस दौरान प सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र के जलासार झंडा बुरु निवासी सुसारन लुगुन नामक युवक अपनी बाइक से बाजार से अपने घर के लिए वापस जा रहा था। इस दौरान रनिया बाजार एवं ब्लॉक चौक रनिया के बीच झांरखंड मैदान के पास मोटरसाइकल की एक फोर्स सवारी गाड़ी के साथ सीधी टक्कर हो गयी। इस कारण बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद फोर्स सवारी को ड्राइवर लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही रनिया पुलिस घटना में शामिल फरार गाड़ी के बारे में पता लगाने में जुट गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें