सिरमटोली फ्लाईओवर का सरना समाज के लोगों ने किया विरोध
रांची में सरना समिति और आदिवासी समाज ने महाआक्रोश बैठक की। इसमें सरनास्थल के पास बन रहे फ्लाईओवर का विरोध किया गया। पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा कि फ्लाईओवर से सरहुल महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं...

रांची, वरीय संवाददाता। न्यू गार्डन सिरमटोली सरना समिति और समस्त सरना आदिवासी समाज के तत्वावधान में शनिवार को महाआक्रोश बैठक हुई। इसमें रांची, रामगढ़, गुमला, खूंटी के सरना धर्मावलंबियों ने शामिल सरनास्थल के पास बन रहे फ्लाईओवर का विरोध किया। इस बीच फ्लाईओवर पर राहुल पाहन की झंडागड़ी का भी कार्यक्रम किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने की। प्रदर्शन करने वालों ने कहा कि यह जनजाति प्रथा के विपरीत है। यहां सरनास्थल पर हजारों लोग हर वर्ष सरहुल महापर्व पर आते हैं और देवी-देवताओं की पूजा करते हैं।
वहीं, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा कि मामले को लेकर कई बार राज्य के मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। एक अप्रैल को राज्य में आदिवासियों का महापर्व सरहुल है। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु यहां आते हैं। यदि ऐसी व्यवस्था रही तो भविष्य में यहां भगदड़ भी उत्पन्न हो सकती है।
निर्माण गिराने तक की दी चेतावनी
मौके पर राहुल तिर्की, पवन तिर्की, संदीप तिर्की आदि ने कहा कि सरकार और पथ निर्माण विभाग जल्द कोई निर्णय नहीं लेगी तो जेसीबी से इसे समतल कर दिया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य प्रवक्ता के रूप में विजय तिर्की, चंपा कुजूर, डॉ बिरसा उरांव, गीता लकड़ा, रवि खलखो, रवि मुंडा, झारी लिंडा, प्रदीप तिर्की, आकाश बेक, संगीता कच्छप, अजय तिर्की, सुकरा कच्छप आदि लोगों ने सभा को संबोधित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।