Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीRU Sports Session to Start in September MS Dhoni Likely Chief Guest at First Sports Convocation

रांची विश्वविद्यालय का खेल दीक्षांत समारोह अगले माह

रांची विश्वविद्यालय का खेल सत्र सितंबर से शुरू होगा और एमएस धौनी मुख्य अतिथि हो सकते हैं। कुलपति डॉ अजीत सिन्हा ने बताया कि 173 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। स्पोर्ट्स बजट 99.45 लाख और सांस्कृतिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 17 Aug 2024 03:40 PM
share Share

रांची, विशेष संवाददाता। आरयू का खेल सत्र सितंबर से शुरू होगा और इस सत्र में विश्वविद्यालय अपना पहला खेल दीक्षांत समारोह करने जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धौनी इसमें मुख्य अतिथि हो सकते हैं। शनिवार को प्रेसवार्ता में आरयू कुलपति डॉ अजीत सिन्हा ने कहा कि आयोजन में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और जोनल (पूर्व जोन) स्तर पर पदक विजेता 173 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए विश्वविद्यालय ने स्पोर्ट्स बजट भी बढ़ाया है। इस बार स्पोर्ट्स बजट 99.45 लाख का है। पिछले वर्ष यह 60 लाख था। कल्चरल के लिए 42.75 रुपए का बजट

कुलपति ने बताया कि इस वर्ष कल्चरल का बजट 42.75 लाख रुपए है। पिछले वर्ष 29 लाख का बजट था। इस बार के सांस्कृतिक कैलेंडर के अनुसार कॉलेज-विवि स्तर पर युवा महोत्सव 12 से 20 नवंबर तक सभी कॉलेजों व विश्वविद्यालय विभागों में होंगे। इसमें चयनित प्रतिभागी तीन दिनी विश्वविद्यालय स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे। यह मोरहाबादी स्थित स्नातकोत्तर विभाग में होगा। सांस्कृतिक कैलेंडर में दो दिवसीय नाट्योत्सव, हास्य कवि सम्मेलन, रिसर्च स्कॉलर मीट, वसंतोत्सव, शास्त्रीय गीत-नृत्य कार्यशाला, जनजातीय क्षेत्रीय नृत्य महोत्सव सहित 16 इवेंट शामिल हैं।

इस वर्ष खेलकूद में 14 स्पर्धाओं के अंतर कॉलेज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जबकि 12 खेलों का चयन परीक्षण होगा। इस वर्ष बैडमिंटन, योग और टेबल टेनिस की स्पर्धा अंतर कॉलेज प्रतियोगिता के तहत आयोजित होंगी। अन्य 12 खेल (हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट, बॉलीबाल, एथलेटिक्स, कब्ब्डी, अर्चरी, खोखो ) की स्पर्धाएं भी होंगी। खेलकूद में इस वर्ष से चयन प्रशिक्षण आयोजित करने के लिए खेलकूद एवं सांस्कृतिक विभाग की ओर से 15,000 रुपये सांकेतिक राशि (टोकन मनी) के रूप में दh जाएग, जबकि पहले 10,000 रुपये की सांकेतिक राशि इसके लिए आवंटित की जाती थी। पीजी स्तर पर भी टूर्नामेंट होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें