Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRanchi Women s College MBA Students Secure ITC Limited Campus Placements

रांची वीमेंस कॉलेज की दो छात्राओं को मिला प्लेसमेंट

रांची वीमेंस कॉलेज की एमबीए की छात्राओं को आईटीसी लिमिटेड कैंपस भर्ती के तहत प्लेसमेंट मिला है। तान्या सिंह राजपूत और नेहा रानी को चार लाख रुपए प्रति वर्ष का पैकेज मिलेगा। अन्य छात्राओं को...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 6 Feb 2025 07:29 PM
share Share
Follow Us on
रांची वीमेंस कॉलेज की दो छात्राओं को मिला प्लेसमेंट

रांची। रांची वीमेंस कॉलेज की एमबीए की छात्राओं को आईटीसी लिमिटेड कैंपस भर्ती के तहत प्लेसमेंट मिला है। तान्या सिंह राजपूत और नेहा रानी को प्लेसमेंट मिला है। इन्हें चार लाख रुपए प्रति वर्ष का पैकेज दिया जाएगा। इनके अलावा सुष्मिता कर, शिंपी कुमारी, स्नेहा गिरी और अदिति दास को दो माह के लिए ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप प्लेसमेंट मिला है। इन छात्राओं को 10 हजार प्रतिमाह दिया जाएगा। आरडब्ल्यूसी की प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल समन्वयक रोहिता विकास ने जानकारी साझा की। प्राचार्या डॉ सुप्रिया के मार्गदर्शन में जनवरी कैंपस चयन किया गया था, जिसका अंतिम परिणाम गुरुवार को जारी किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें