रांची में आज से मौसम साफ, कल तापमान में होगी बढ़ोतरी
झारखंड में शनिवार से मौसम साफ रहेगा, लेकिन 5 अप्रैल को अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आएगी। इससे गर्मी में थोड़ी राहत मिलेगी। रविवार को तापमान बढ़ सकता है, जबकि 7 अप्रैल से बादल छाने की...

रांची, वरीय संवाददाता। राज्य में शनिवार से अगले दो दिन तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि इन दो दिनों के बीच पांच अप्रैल को अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आएगी। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अगले ही दिन रविवार को इसमें बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। जबकि 7 अप्रैल से मौसम एक बार फिर से करवट लेगा और आसमान में बादल छाने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के पड़ोसी राज्य के ऊपर आसमान में बना निम्न दबाव का क्षेत्र कमजोर हो चुका है। इसके चलते अगले दो दिन आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा। रविवार को गर्मी बढ़ सकती है।
राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान रांची समेत विभिन्न भागों में बादल छाए रहे। राजधानी में छिटपुट बारिश भी हुई। गुमला के पालकोट में सबसे जयादा आठ एमएम बारिश हुई। सिमडेगा, लातेहार, लोहरदगा और रांची में तेज हवा चलने के साथ हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई। शुक्रवार को रांची और आसपास के क्षेत्र पर बादल छाने से तापमान में नरमी देखने को मिली।
रांची का अधिकतम पारा 3 डिग्री गिरा
रांची का अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटे की तुलना में तीन डिग्री नीचे रहा। राज्य के अन्य जिलों के अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की कर्मी दर्ज की गई। वहीं, न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड़्डा और पाकुड़ का 38.5 डिग्री रहा।
जिले अधिकतम
पाकुड़ 38.5
गोड्डा 38.5
बोकारो 37.5
मेदिनीनगर 37.4
जमशेदपुर 35.5
प.सिंहभूम 34.3
रांची 32.8
कोट...
राजधानी समेत राज्य के उपर बादल आज से छंट जाएंगे। अगले दो दिन मौसम साफ रहेगा। अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आने से गर्मी का अहसास कम होगा। इसके बाद अधिकतम के बढ़ने का अनुमान है। सात अप्रैल से आसमान में बादल छाने का अनुमान है।
अभिषेक आनंद, वैज्ञानिक, मौसम विभाग, रांची।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।