रांची विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आज

रांची विश्वविद्यालय का 32वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को मोरहाबादी स्थित दीक्षांत मंडप में सुबह 10 बजे शुरू होगा। समारोह में भारतीय संस्कृति की झलक दिखेगी। अतिथियों, शिक्षकों से लेकर विद्यार्थी भी...

हिन्दुस्तान टीम रांचीThu, 28 March 2019 08:32 PM
share Share

रांची विश्वविद्यालय का 32वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को मोरहाबादी स्थित दीक्षांत मंडप में सुबह 10 बजे शुरू होगा। समारोह में भारतीय संस्कृति की झलक दिखेगी। अतिथियों, शिक्षकों से लेकर विद्यार्थी भी परंपरागत भारतीय परिधान में कार्यक्रम में शामिल होंगे। छात्राएं लाल पाढ़ की सफेद साड़ी या सफेद सलवार-कमीज के साथ लाल दुपट्टा ओढ़ेंगी। वहीं छात्र सफेद धोती-कुर्ता या कुर्ता पायजामा पहनेंगे।

संकायवार लाल, मरून, पीला, हरा, नीला अंगवस्त्र विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए गए। मुख्य अतिथि के साथ कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय और प्रो वीसी डॉ कामिनी कुमार मरून रंग के साफे में नजर आएंगे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू होंगी। सीनेट, सिंडिकेट व एकेडेमिक काउंसिल के सदस्य और सभी विभागों के अध्यक्ष गुलाबी साफा पहनेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें