रद्द ट्रेनें आज से सामान्य रूप से चलेंगी
रांची रेलमंडल में सिरम टोली सड़क और रेल पुल निर्माण के कारण कुछ ट्रेनें रद्द की गई थीं। हालांकि, कई ट्रेनें शुक्रवार से अपने निर्धारित समय पर चलेंगी। संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 22 फरवरी को रद्द रहेगी,...

रांची, वरीय संवाददाता। रांची रेलमंडल अंतर्गत चार लेन वाली सिरम टोली सड़क सह रेल ऊपरी पुल निर्माण के कारण ब्लॉक लिया जाना था। इसके कारण क्रमवार अलग-अलग तिथियों में रांची से चलने वाली और रांची होकर चलने वाली ट्रेनें रद्द करने की सूचना दी गई थी। लेकिन, ये ट्रेनें शुक्रवार से अपने निर्धारित समय से परिचालित होगी। इसमें हटिया-टाटानगर-हटिया मेमू 20, रांची-हावड़ा-रांची एक्सप्रेस 23, वर्द्धमान-हटिया एक्सप्रेस 20 से और रांची-बोकारो पैसेंजर भी 20 फरवरी से सामान्य रूप से चलेगी। संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 22 को रद्द रहेगी
रांची। संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 22 को रद्द रहेगी। क्योंकि, लिंक रेक नहीं आया। सभी यात्रियों का 100 फीसद टिकट रिफंड कर दिया जाएगा। इसके अलावा सांतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन वाया मुरी 21 और अजमेर-सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन वाया मुरी 23 फरवरी को रद्द रहेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।