Ranchi s Elevated Corridor Set for Inauguration Demand to Name After Maharaja Chintamani Sharnath Shahdev रातू रोड कॉरिडोर का नामकरण रातू महाराजा के नाम पर हो : पृथ्वीनाथ शाहदेव, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRanchi s Elevated Corridor Set for Inauguration Demand to Name After Maharaja Chintamani Sharnath Shahdev

रातू रोड कॉरिडोर का नामकरण रातू महाराजा के नाम पर हो : पृथ्वीनाथ शाहदेव

रांची में एलिवेटेड कॉरिडोर तैयार है और जल्द ही इसका उद्घाटन होगा। झामुमो नेता पृथ्वीनाथ शाहदेव ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इसका नाम महाराजा चिंतामणि शरणनाथ शाहदेव या युवराज गोपाल शरणनाथ शाहदेव के...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 15 June 2025 07:41 PM
share Share
Follow Us on
रातू रोड कॉरिडोर का नामकरण रातू महाराजा के नाम पर हो : पृथ्वीनाथ शाहदेव

रातू, प्रतिनिधि। रांची में एलिवेटेड कॉरिडोर बनकर तैयार है और जल्द इसका उद्घाटन होनेवाला है। इस बीच झामुमो के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी पृथ्वीनाथ शाहदेव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस नवनिर्मित कॉरिडोर का नामकरण रातू महाराजा चिंतामणि शरणनाथ शाहदेव या फिर युवराज गोपाल शरणनाथ शाहदेव के नाम करने की मांग की है। पृथ्वीनाथ शाहदेव ने कहा कि रातू महाराजा ने समाज के लिए बहुत कुछ किया। उन्होंने शिक्षा, अस्पताल, रांची क्लब और चर्च जैसे सामाजिक कार्य के लिए अपना अभूतपूर्व योगदान दिए थे। पृथ्वीनाथ शाहदेव ने मुख्यमंत्री से कहा महाराजा साहब कांग्रेस के पूर्व एमएलए थे और युवराज साहब भी एमएलए थे।

उन्होंने राज परिवार और रातू की जनता की मांग पर यह कॉरिडोर राज परिवार को समर्पित करने की मांग की है। उन्होने बताया कि कुछ वर्ष पहले मुख्यमंत्री जब रातू आए थे तो उन्होंने राजधानी में महाराजा साहब की प्रतिमा लगवाने की बात कही थी। उन्होंने इस कॉरिडोर को राजपरिवार के नाम पर नामकरण कर अपना वादा पूरा करने की बात कही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।