डोरंडा में पान-मसाला और गुटखा के खिलाफ चला अभियान
रांची में पान मसाला और गुटखा की बिक्री पर रोक के बावजूद जांच अभियान चलाया गया। डीपीएस और नेपाल हाउस के आसपास दुकानदारों पर 2450 रुपये का जुर्माना लगाया गया। कई दुकानदारों को नोटिस भी दिया गया। खाद्य...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 19 Feb 2025 10:28 PM

रांची। पान मसाला और गुटखा पर रोक के बावजूद बिक्री किए जाने के खिलाफ बुधवार को जांच अभियान चलाया गया। डीपीएस, नेपाल हाउस और उसके आसपास के इलाकों में अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकानदारों पर 2450 रुपये का जुर्माना लगाया गया। कई दुकानदारों को नोटिस भी दिया गया। किसी भी खाद्य पदार्थ की दुकानों में निकोटिनयुक्त गुटखा और पान मसाला नहीं बेचने की हिदायत भी दी गई। जांच अभियान में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सिद्धेश्वर बसके, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रवीण कुमार और डोरंडा थाना की पुलिस मौजूद थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।